खांसी आने का मुख्य कारण क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 15:45

सूखी खांसी के कारण (Causes of Dry Cough)

सूखी खांसी इन कारणों से होती हैः-
नाक और गले में किसी बाहरी पदार्थ के कारण एलर्जी होने से सूखी खांसी हो सकती है।
प्रदूषण युक्त वातावरण में धूल या मिट्टी के कारण सूखी खांसी हो सकती है।
टी.बी. या दमा जैसी बीमारियां होने पर सूखी खांसी हो सकती है।
फेफड़ों का कैंसर होने पर सूखी खांसी हो सकती है।

 
खांसी के लक्षण (Cough Symptoms in Hindi)
यदि खांसी किसी संक्रमण के कारण होती है, तो उसके निम्न लक्ष्ण हो सकते हैं-

नाक से पानी आना
बुखार
साइनस में दर्द होना।
शरीर में दर्द और ठंड लगना
बलगम निकलना
खांसते-खांसते उल्टी करने की इच्छा होना।

 
असंक्रामक खांसी के लक्षण
ऐसी खांसी धूल, मिट्टी या गले में कुछ फंस जाने के कारण होती है, और यह थोड़े समय के लिए होती है।

 गीली खांसी के लक्षण
सांस लेने में घरघराहट की आवाज आना।
खाँसते-खाँसते कफ का निकलना।
सीने में जकड़न और दर्द महसूस होना।
सांस लेने में कठिनाई का अनुभव।

 कुक्कुर खांसी के लक्षण
इसे काली खांसी (whooping cough) भी कहते हैं। यह रोग बोर्डटेल परटयूसिस नामक सूक्ष्मजीवी के कारण होता है, जो शुरुआत में नाक और गले को प्रभावित करता है। यह रोग दो वर्ष से कम आयु के बच्चों की श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैलता है। इसमें बच्चे को बार-बार खांसी के दौरे पड़ते हैं। बच्चे को खांसी के बाद उल्टी होने की भी संभावना रहती है। खांसी के साथ बलगम निकलता है, तथा सांस लेने में कठिनाई होती है, तथा सांस लेने में विशेष प्रकार की आवाज निकलती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info